Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी-2' का टीजर रिलीज, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'केसरी: चैप्टर 2' का टीज़र साझा करते हुए लिखा, "उसने अपना सिर ऊंचा रखा। उसने उन्हें उनके खेल में हरा दिया। उसने उन्हें बताया कि कहां जाना है। एक नरसंहार जिसके बारे में भारत को अवश्य जानना चाहिए।"

24 Mar 2025

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी-2' का टीजर रिलीज, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आगामी फिल्म 'केसरी-2' के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। फिल्म केसरी लगभग 6 साल पहले रिलीज हुई थी। फिल्म 'केसरी' सारागढ़ी के युद्ध की कहानी कहती है, जो 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सैनिकों और दस हजार अफगान सैनिकों के बीच लड़ा गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार की ईश्वर सिंह की भूमिका की काफी प्रशंसा की गई है। इसके बाद दर्शकों में इस फिल्म के सीक्वल को लेकर उत्सुकता बढ़ गई। 'केसरी 2' का टीजर रिलीज होने के बाद प्रशंसकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'केसरी: चैप्टर 2' का टीज़र साझा करते हुए लिखा, "उसने अपना सिर ऊंचा रखा। उसने उन्हें उनके खेल में हरा दिया। उसने उन्हें बताया कि कहां जाना है। एक नरसंहार जिसके बारे में भारत को अवश्य जानना चाहिए।"

यह फिल्म प्रतिष्ठित वकील और स्वतंत्रता सेनानी सी. शंकरन नायर की बायोपिक है, जो 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में जनरल डायर की भूमिका को उजागर करने के लिए ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ खड़े हुए थे। उनकी इस ऐतिहासिक लड़ाई को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

फिल्म 'केसरी-2' का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, आर. माधवन, और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। करण जौहर की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म दुनिया भर में 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी-2' का टीजर रिलीज, 18 अप्रैल को स
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'केसरी: चैप्टर 2' का टीज़र साझा करते हुए लिखा, "उसने अपना सिर ऊंचा रखा। उसने उन्हें उनके खेल में हरा दिया। उसने उन्हें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News